आज हम इस लेख में पढ़ेंगे – संयुक्त अक्षर किसे कहते हैं (Sanyukt akshar kise kahate hain), संयुक्त अक्षर कितने होते हैं, संयुक्त अक्षर कौन से होते हैं, संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं, संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं, द्वित्व व्यंजन किसे कहते है, इत्यादि प्रश्नों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे।
सबसे पहले हम ये जान लेते हैं, कि संयुक्त का मतलब क्या होता है। जिससे हमें आगे समझने में आसानी होगी।
Sanyukt akshar kise kahate hain
इस पोस्ट में क्या है?
संयुक्त का मतलब क्या हैं ? (Sanyukt ka Matalab kya hain)
संयुक्त का मतलब होता है, ‘जोड़’ , अर्थात दो या दो से अधिक चीजों को जोड़ने को संयुक्त कहते हैं। संयुक्त को हम इंग्लिश में ‘Joint’ कहते हैं। Joint का मतलब आप समझते ही होंगे जोड़ना होता है।
संयुक्ताक्षर कितने होते हैं ?
संयुक्त अक्षर का मतलब होता है, दो या दो से अधिक अक्षरों का साथ मिल कर एक अक्षर बनाना। जैसे – प्यारा (इसमें प् + या मिलकर प्या अक्षर बनता है) संयुक्ताक्षर 3 प्रकार के होते हैं।
1. संयुक्त व्यंजन 2. संयुक्त अक्षर 3. द्वित्व व्यंजन

1. संयुक्त व्यंजन
संयुक्त व्यंजन क्या होते हैं ?
जो व्यंजन दो या दो से अधिक व्यंजनों से मिलकर बनते हैं, उस व्यंजन को हम ‘संयुक्त व्यंजन’ कहते हैं। संयुक्त व्यंजन एक व्यंजन की तरह ही होता है।
क्यों कि व्यंजन दो अक्षर से मिलकर ही बना होता है। जैसे – क् + अ = क संयुक्त व्यंजन में पहला व्यंजन स्वर मुक्त होता है और दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है। संयुक्त व्यंजन में दो भिन्न व्यंजन मिल कर एक अलग दूसरा व्यंजन का निर्माण करते हैं।
संयुक्त व्यंजन कितने होते है ?
हिंदी वर्णमाला में 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं। जिसके बारे में हम आगे पढ़ेंगे।
संयुक्त व्यंजन कौन से होते हैं

1. श्र = श् + र
2. क्ष = क् + ष
3. त्र = त् + र
4. ज्ञ = ज् + ञ
Note – हमने ऊपर देखा की वर्णमाला में 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं। और हमने आपको बताया था कि पहला व्यंजन स्वर रहित और दूसरा स्वर सहित होता है। जैसे – श्र = श् + र (इसमें “श्” = स्वर रहित है अर्थात बिना स्वर के | र = स्वर सहित है अर्थात स्वर के साथ )
Read More : आओ जानते हैं कि लोकोक्तियाँ (कहावत) किसे कहते है?
संयुक्त व्यंजन से बने कुछ शब्द
‘श्र’ से बने कुछ शब्द
श्रमिक, परिश्रम, आश्रम, श्रीमान, श्रीमती, श्रोता, क्षेत्रफल
‘क्ष’ से बने कुछ शब्दकक्षा, क्षणिक, क्षत्रिय, क्षेत्रफल, नीलाक्षी
‘त्र’ से बने कुछ शब्दमंत्री, मात्रा, मात्र भूमि, त्रिशूल, त्रुटि, पत्रिका, पत्र, त्रिवेदी, त्रिपाठी, त्रिलोकीनाथ, त्रिभुज
‘ज्ञ’ से बने कुछ शब्द
ज्ञानी, विज्ञान, संज्ञा, ज्ञाता, यज्ञ, ज्ञानेद्र, ज्ञान पीठ
2. संयुक्त अक्षर
संयुक्त अक्षर किसे कहते है (Sanyukt Akshar kise kahate hain)
जब हम किसी दो भिन्न अक्षरों को जोड़ या संयुक्त करके लिखते हैं, उसे ‘संयुक्त अक्षर’ कहते हैं। संयुक्ताक्षर में भी पहला व्यंजन स्वर मुक्त होता है और दूसरा वाला व्यंजन स्वर सहित होता है। इसमें दो भिन्न व्यंजनों के मेल से संयुक्ताक्षर बनाए जाते हैं।
संयुक्ताक्षर कौन – कौन से है ?
चलो हम अब संयुक्ताक्षर शब्द के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण देख लेते हैं।
द्य – विद्या
ध्य – ध्यान, ध्येय
न्य – न्याय, न्यूयॉर्क
क्त – शक्ति, भक्ति, व्यक्त
द्ध – शुद्ध
व्य – व्यवहार, व्यक्ति, व्यायाम
म्य – म्यान, सौम्य
3. द्वित्व व्यंजन
द्वित्व व्यंजन की किसे कहते हैं ?
एक व्यंजन का अपने जैसे समान व्यंजन (वर्ण) के साथ जोड़ कर लिखा जाना ‘द्वित्व व्यंजन’ कहलाता है। इसमें भी पहला वाला व्यंजन स्वर मुक्त और दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है। द्वित्व व्यंजन में हम एक ही व्यंजन की आवर्ती करते हैं।
द्वित्व व्यंजन के शब्द, उदाहरण
च्च – कच्चा, बच्चा, सच्चा,
क्क – पक्का, मक्का, इक्का, छिक्कल
ल्ल – बिल्ली, लल्ला, पल्ला, अल्लाह, गुल्लक, मोहल्ला
म्म – अम्मा, मरम्मत, सर्व-सम्मत
त्त – भत्ता, सत्ता, पत्ता, जित्ता
स्स – रस्सी, लस्सी, अस्सी
ज्ज – लज्जा, सज्जन,
ट्ट – मिट्टी, पट्टी, सट्टा, बट्टा
ड्ड – लड्डू, गुड्डा, अड्डा
न्न – खन्ना, गन्ना, पन्ना,
प्प – छप्पर, चप्पल
Note – ख, घ, छ, झ, ठ, ढ, थ, ध, फ, भ, आदि अक्षरों के द्वित्व व्यंजन नहीं होते हैं। अर्थात ख के बाद ख नहीं आता है, इन अक्षरों को दो बार प्रयोग करके कोई शब्द नहीं बनाया जा सकता है।
आज हमने क्या सीखा (निष्कर्ष) :
दोस्तों आज हमने इस लेख के द्वारा सीखा है कि संयुक्त अक्षर क्या होते है, संयुक्त व्यंजन क्या होते है, संयुक्त व्यंजन कितने होते है, और द्वित्व व्यंजन क्या होता है – इन सभी प्रश्नों के जवाब हमने ऊपर पढ़ा और सीखा है।
हमें उम्मीद है कि संयुक्ताक्षर से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आपको मिल गए होंगे। और ये जानकारी आपके परीक्षा में जरूर मददगार साबित होगी।
दोस्तों अगर आपको संयुक्ताक्षर से जुड़े शब्दों की और कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके सभी प्रश्नों के जवाब देंगे।