Republic Day 2023 – आओ जानें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से जुड़ी पूरी जानकारी !

स्वागत है दोस्तों आप सभी का jobalerthindi के एक और नई पोस्ट में, आज हम इस पोस्ट में 26 जनवरी 2023 यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। 

Republic Day 2023   

Republic Day 2023

26 जनवरी, दोस्तों ये तारीख हर साल खास रहती है। हम भारतीय इस दिन को बहुत ही जोश और ख़ुशी से उत्सव मानते है। तो दोस्तों आप सब जानने के लिए उत्साहित होंगे की इस तारीख को आखिर क्या हुआ था। हम सब भारतीय 26 जनवरी की तारीख को ‘गणतंत्र दिवस’ के रूप में क्यों मानते है। इस 26 जनवरी से जुड़े सभी सवालों के उत्तर आज हम इसी लेख में जानेंगे। बस आप इसे ध्यान से पूरा पढ़े। 

26 जनवरी क्यों मनाया जाता है या भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को ही क्यों लागू हुआ

जैसे कि आप जानते है, ‘गणतंत्र दिवस’ हमारा राष्ट्रीय पर्व है। दरअसल सन 1950 में भारत सरकार अधिनियम हटा कर, भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन चुना गया। क्यों कि साल 1929 को दिसंबर में लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की अध्यक्षता में हुआ था। इस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर इस बात की घोषणा की गई थी, यदि अंग्रेज सरकार द्वारा 26 जनवरी 1930 तक भारत को स्वतंत्र देश का दर्जा नहीं दिया गया, तो भारत को पूर्ण रूप से देश घोषित कर दिया जाएगा। जब अंग्रेज सरकार ने कुछ नहीं किया, तब कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित कर दिया।  

26 जनवरी 1950 के दिन सुबह 10 बज के 18 मिनट पर भारत एक गणतंत्र देश बना। इसके 6 मिनट बाद 10 बज कर 24 मिनट पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी बग्गी पर बैठ कर राष्ट्रपति के भवन से निकले थे। इस दिन पहली बार उन्होंने भारतीय सैन्य बल की सलामी ली थी। पहली बार उन्हें गार्ड ऑफ़ ओनर दिया गया था। गणतंत्र दिवस के दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। 26 जनवरी के दिन भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रध्वज फहराते है। और राष्ट्रगान गाया जाता है। तो बस इन्हीं कारणों की वजह से भारत का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। अगर आपको और भी वजह पता है तो हमें कमेंट करके जरूर बताए। 

26 जनवरी 2023 को कौन सा गणतंत्र दिवस है

साल 2023, 26 जनवरी को 74वा गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। इस दिन भारत में संविधान लागू हुए 74 साल हो जायेंगे।  

Gantantra Diwas को झंडा कैसे फहराया जाता है ?

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर ही बंधा रहता है, जिसे राष्ट्रपति द्वारा खोल कर फहराया जाता है। संविधान में इसे ‘झंडा फहराना’ (Flag Unfurling) कहा जाता है। 

26 जनवरी पर निबंध 

जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान नारा

पराक्रम दिवस क्या है? पराक्रम दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति : श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की 15वें राष्ट्रपति हैं।

जबकि 15 अगस्त को भारत देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था। और इस दिन प्रधानमंत्री जी ध्वजारोहण करते है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन राजपथ पर झंडा फहराया जाता है। और 15 अगस्त स्वतंत्रता के दिन लाल किले पर ध्वजारोहण किया जाता है। 

26 जनवरी (Republic Day) कैसे मनाया जाता है ?

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन भारत देश में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होती है। यह परेड कुल 8 किलोमीटर की होती है। और इसकी शुरुआत राय सीना हिल से की जाती है, उसके बाद राजपथ इंडिया गेट से होते हुए ये लाल किले पर समाप्त होती है। और इस दिन राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाती है। ये तोपों की सलामी राष्ट्रगान की शुरुआत के साथ शुरू होती है और 52 सेकंड के राष्ट्रगान समाप्त होने के साथ सलामी पूरी होती है। 

गणतंत्र दिवस की पहली परेड कब और कहाँ हुई थी

गणतंत्र दिवस की सबसे पहली परेड शाम के समय 26 जनवरी, 1950 को हुई थी। पहली गणतंत्र दिवस परेड, राजपथ के बजाय तत्कालीन इरविन स्टेडियम में हुई थी। उस वक्त इरविन स्टेडियम में चारों और दिवाले नहीं थी। और उसके पीछे लाल किला साफ नगर आता था। इसी लिए यह जगह परेड के लिए चुनी गयी थी। 

पहली बार गणतंत्र दिवस कब और कहा मनाया गया था 

गणतंत्र दिवस भारत में पहली बार 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। इस दिन भारत में संविधान लागू किया गया था। 26 जनवरी (Gantantra Diwas 2023) पहली बार राजपथ पर नहीं मनाया गया जबकि पहली बार दिल्ली के इरविन स्टेडियम में मनाया गया था। जो की आज यह नेशनल स्टेडियम है। 

26 जनवरी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर 

Que – 26 जनवरी 2023 (Republic Day 2023) को कौन सा दिन पड़ेगा ?

Ans – बृहस्पतिवार (Thursday)

Que- गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है।

Que – गणतंत्र दिवस क्या है?

Ans – गणतंत्र दिवस भारतीय राष्ट्रीय दिवस है। हम इसे हर साल 26 जनवरी को मानते है। गणतंत्र दिवस को हम इंग्लिश में Republic Day कहते है।

Que – 26 जनवरी को क्या हुआ था ?

Ans – 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू किया गया था। और इसी दिन भारत देश को गणतंत्र यानी गणराज्य घोषित किया गया था।

Que – गणतंत्र का अर्थ क्या है ?

Ans – गणतंत्र का शाब्दिक अर्थ है कि ‘सरकार का एक ही रूप है जिसमें देश को एक सार्वजनिक मामला माना जाता है, न कि शासकों की निजी संस्था या संपत्ति।’

Que – 26 जनवरी को झंडा कौन फहरता है ? 

Ans – 26 जनवरी को राष्ट्रपति के द्वारा झंडा फहराया जाता है। 

Que – 26 जनवरी को झंडा कहाँ फहराया जाता है ?

Ans – 26 जनवरी को झंडा राजपथ पर फहराया जाता है। 

दोस्तों हमें उम्मीद है आपको 26 जनवरी 2023 (Republic Day) का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। और हमें आशा है, कि आपको 26 जनवरी से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो गए होंगे, अगर आपके मन में कोई और प्रश्न उठ रहा है। तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है, हम आपके सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे।

Leave a Comment

ये है लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब 2024