भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम : श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की 15वें राष्ट्रपति हैं।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची : आओ जानते हैं कि भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम क्या है? श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वें राष्ट्रपति हैं। 

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची आज़ादी से अब तक यहाँ दी गयी है। यहां इस पृष्ठ पर हमने 1947 से 2022 तक भारतीय राष्ट्रपतियों की पूरी सूची को कवर किया है।

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम क्या है ?

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू है।


1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

जन्मः 1884 मृत्युः 1963 कार्यकालः 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 खासियतः देश के पहले राष्ट्रपति और लगातार दो बार राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होने वाले एकमात्र व्यक्ति.


2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

जन्मः 1888 मृत्युः 1975 कार्यकालः 13 मई 1962 से 13 मई 1967 खासियतः उपराष्ट्रपति से राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति. उनके जन्मदिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. 1933 से 1937 तक लगातार पांच बार साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए नामित किए गए.


3.डॉ. ज़ाकिर हुसैन जन्मः

1897 मृत्युः 1969 कार्यकालः 13 मई 1967 से 3 मई 1969 खासियतः पहले निर्वाचित मुस्लिम राष्ट्रपति. जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापक. राष्ट्रपति पद पर आसीन रहते हुए मृत्यु.

वाराहगिरी वेंकट गिरि जन्मः 1894 मृत्युः 1980 कार्यकालः 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 खासियतः वी.वी. गिरि पदस्थ राष्ट्रपति ज़ाकिर हुसैन की मृत्यु के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बने.

मोहम्मद हिदायतुल्ला जन्मः 1905 मृत्युः 1992 कार्यकालः 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 खासियतः हिदायतुल्लाह भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और आर्डर ऑफ ब्रिटिश इंडिया के प्राप्तकर्ता थे


4. वराहगिरि वेंकट गिरि:

जन्मः 1894 मृत्युः 1980 कार्यकालः 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 खासियतः गिरि एकमात्र व्यक्ति थे जो कार्यवाहक राष्ट्रपति और राष्ट्रपति दोनों बने. वे भारत रत्न से सम्मानित हो चुके थे।


5. डॉक्टर फ़ख़रुद्दीन अली अहमद

जन्मः 1905 मृत्युः 1977 कार्यकालः 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 खासियतः फ़ख़रुद्दीन अली अहमद राष्ट्रपति बनने से पूर्व मंत्री थे। उनकी पदस्थ रहते हुए मृत्यु हो गयी। वे दूसरे राष्ट्रपति थे जो अपना कार्यकाल पूरा कर सके.

बी डी जत्ती जन्मः 1912 मृत्युः 2002 कार्यकालः 11 फरवरी 1977 से 25 जुलाई 1977 खासियतः बी.डी. जत्ती, फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने . इससे पहले वह मैसूर राज्य के मुख्यमंत्री थे।


6. नीलम संजीव रेड्डी

जन्मः 1913 मृत्युः 1996 कार्यकालः 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 खासियतः नीलम संजीव रेड्डी आन्ध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। रेड्डी आन्ध्र प्रदेश से चुने गए एकमात्र सांसद थे। वे २६ मार्च १९७७ को लोक सभा के अध्यक्ष चुने गए और १३ जुलाई १९७७ को यह पद छोड़ दिया और भारत के छठे राष्ट्रपति बने.


7. ज्ञानी जैल सिंह

जन्मः 1916 मृत्युः 1994 कार्यकालः 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 खासियतः जैल सिंह मार्च १९७२ में पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री बने और १९८० में गृहमंत्री बने .


8. आर वेंकटरमण

जन्मः 1910 मृत्युः 2009 कार्यकालः 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 खासियतः In 1942, वेंकटरमण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में जेल भी गए। जेल से छुटने के बाद वे कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे. इसके अलावा वे भारत के वित्त एवं औद्योगिक मंत्री और रक्षा मंत्री भी रहे.


9. डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा

जन्मः 1918 मृत्युः 1999 कार्यकालः 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 खासियतः डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के संचार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वे आन्ध्र प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी थे।


10. के आर नारायणन

जन्मः 1920 मृत्युः 2005 कार्यकालः 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 खासियतः नारायणन चीन,तुर्की,थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके थे। उन्हें विज्ञान और कानून में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त थी। वे जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं .


11. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम

जन्मः 1931 कार्यकालः 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 खासियतः कलाम मुख्यतः वैज्ञानिक थे जिन्होंने मिसाइल और परमाणु हथियार बनाने मुख्य योगदान दिया. इस कारण उन्हें भारत रत्न भी मिला. उन्हें भारत का मिसाइल मैन भी कहा जाता है।


12. प्रतिभा पाटिल

जन्मः 1934 कार्यकालः 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 खासियतः देश की पहली महिला राष्ट्रपति.


13. प्रणब मुखर्जी

जन्मः 11 दिसंबर 1935 कार्यकालः 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक. खासियतः लोकसभा, राज्यसभा, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में 6 दशकों तक देश की सेवा की.


14. राम नाथ कोविन्द

जन्म:1 अक्टूबर 1945: कार्यकालः 25 जुलाई 2022 से तक: खासियतः राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं।

15. द्रौपदी मुर्मू

जन्म: 20 June 1958 : कार्यकालः जुलाई 2022 से अब तक : खासियतः 6 वर्षों तक झारखंड की 9वें राज्यपाल


उपर्युक्त लेख में हमने भारत के सभी राष्ट्रपति ( bharat ke vartman rashtrapati कौन है) की सूची को दिखाया है।

Q : भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम क्या है (bharat ke vartman rashtrapati ka kya naam hai) ?

Ans : भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू है।

Q : झारखंड की द्रौपदी मुर्मू कौन हैं?

Ans : द्रौपदी मुर्मू (जन्म 20 जून 1958) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। उन्होंने 6 वर्षों तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

Q : भारत की दुसरी महिला राष्ट्रपति कौन है?

Ans : श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

Q : भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति कौन है।

Ans : श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

Q : भारत में अब तक कितने राष्ट्रपति हुए हैं?

Ans : 15

Q : भारत के पांचवें राष्ट्रपति कौन है?

Ans : फखरुद्दीन अली अहमद

Q : भारत के पहले राष्ट्रपति कौन है?

Ans : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Updated: August 2, 2023 — 3:57 pm

The Author

अमित कुमार

मेरा नाम अमित कुमार है और मैं jobalerthindi.com का कंटेंट राइटर हूँ। मैं 2016 से नौकरी और शिक्षा के बारे में अपने ब्लॉग पर लिख रहा हूँ । जिसमें आपको सभी विभागों में सरकारी नौकरी व इससे संबंधित अन्य प्रकार की जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *