इस लेख में हम हिंदी के कठिन शब्द (20 Hindi ke Kathin Shabd) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

हिंदी के कठिन शब्द से समझ गये होंगे की आज हम किस बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। Hindi ke Kathin Shabd (Strong Word in Hindi) जो हम कभी-कभी सुनते है, पर उसके अर्थ के बारे में नहीं पता होता है।

कठिन शब्द का विलोम शब्द होता है सरल, जो कि हम सरल शब्दों को हिंदी भाषा बोलने के लिए उपयोग करते है। हम सब कहते है कि हमें हिंदी अच्छे से आती है।

हम से हिंदी में बात कीजिए परन्तु आपको पता है। हिंदी के बहुत से शब्द ऐसे होते है, जिसके बारे में हमें या किसी और ज्ञानी को भी अर्थ नहीं पता होता है।

इसलिए आज हम इस लेख में बात करेंगे कि hindi ke sabse kathin shabd, दुनिया का सबसे कठिन शब्द या हिंदी के सबसे कठिन शब्द कौन – कौन से है। और इन कठिन शब्दों को अंग्रेजी में क्या कहते है। सब जानकारी हम आगे प्राप्त करेंगे। 

अगर आपको कोई ऐसा शब्द पता है, जिसका अर्थ नहीं पता है तो आप हमसे उस शब्द के बारे में कमेंट करके पूछ सकते है। 

Hindi ke Kathin Shabd

Hindi ke Kathin Shabd (हिंदी के कठिन शब्द)

हिंदी के 20 सबसे कठिन शब्द 

1. प्रावधान (Provision) का अर्थ – कानून / नियम / व्यवस्था, वाक्य प्रयोग – किसी भी खेल को खेलने से पहले उसके प्रावधान के बारे में जान लेना चाहिए।  
2. समीक्षा (Review) का अर्थ – जाँच – पड़ताल / छानबीन, वाक्य प्रयोग – किसी भी फॉर्म को भरने के बाद सम्मिट करने से पहले उसके बारे में समीक्षा जरूर कर लेना चाहिए। 
3. त्वरित (Hurried up) का अर्थ – बहुत जल्द, वाक्य प्रयोग – अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई जिसका त्वरित विकास हुआ। 
4. अंकेक्षण (Audit) का अर्थ – बही खातों की जाँच, वाक्य प्रयोग – बैंक खाता में कुछ गड़बड़ लगने पर अंकेक्षण करा लेना चाहिए। 
5. निवारण (Prevention) का अर्थ – किसी चीज का हल निकालना, वाक्य प्रयोग – अपने परेशानियों का निवारण खुद ही करना चाहिए। 

Read More : महत्वपूर्ण 20 हिंदी मुहावरे चित्र सहित (Muhavare Chitra Ke Sath) यहां दिए गए हैं।

6. वरीयता (Preference) का अर्थ – श्रेष्ठता, वाक्य प्रयोग – राम ने अपने क्लास में वरीयता हासिल की। 
7. अहमियत (Importance) का अर्थ – महत्व/वजनदार, वाक्य प्रयोग – राम हम सभी लोगों में सबसे समझदार है। इसलिए इसकी बात को अहमियत दी जाती है। 
8. वृष्टि (Rain) का अर्थ – बारिश, वाक्य प्रयोग – हमें लगता है कि यहाँ कुछ समय पहले बहुत वृष्टि हुई है। 
9. सुमेलित (Matched) का अर्थ – मिलता जुलता, वाक्य प्रयोग – राम और भारत के विचार सुमेलित लगते है। 
10. सघन (Dense) का अर्थ – ठोस/ घना, वाक्य प्रयोग – जब किरण (Ray) विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रवेश करती है। तब उसके अपवर्तन कोण में परिवर्तन होता है। 
11. समन्वय (Coordination) का अर्थ – संयोग / नियमित क्रम, वाक्य प्रयोग – आवर्त सारणी के तत्वों को समन्वय रूप में रखा गया है। 
12. अवरुद्ध (Blocked) का अर्थ – बाधा / रूकावट, वाक्य प्रयोग – लैला और मजनू की प्यार भरी जिंदगी में शीला अवरुद्ध बन गई है। 
13. पंजीकरण (Registration) का अर्थ – नामांकित करना, वाक्य प्रयोग – चुनाव लड़ने के लिए सबसे पहले हमें पंजीकरण कराना पड़ता है। 
14. आहूत (Summoned) का अर्थ – बुलाया गया, वाक्य प्रयोग – राजू, प्रदीप की शादी में बिना आहूत के पहुँच गया और उसके बाद उसे लोगों ने वहाँ से भगा दिया। 
15. आहुति (Sacrifice) का अर्थ – यज्ञ, वाक्य प्रयोग – राम ने मंदिर पर आहुति कराया, जिससे उसके सभी काम सफल हो गये। 
16. आगम (Augment) का अर्थ – शास्त्र, वाक्य प्रयोग – आगम को पढ़ कर हम अपने धर्म के बारे में अच्छा ज्ञान प्राप्त कर सकते है। 
17. गाज (Lightning) का अर्थ – बिजली, वाक्य प्रयोग – राम पर मुसीबत की गाज आ गिरी है। 
18. रज्जु (Rope) का अर्थ – रस्सी, वाक्य प्रयोग – राजू ने चोरी करने के लिए उसके घर में घुसने के लिए, रज्जु का उपयोग किया था। 
19. क्षत (Damage) का अर्थ – घाव / नुकसान, वाक्य प्रयोग – राजू और प्रदीप की लड़ाई में, राजू को काफी क्षत हुई है। 
20. बेखटके (Freely) का अर्थ – बिना किसी डर के, वाक्य प्रयोग – राम ने राजू को उसके घर में बेखटके जा कर पीट दिया। 

Read More : आओ जानते हैं कि लोकोक्तियाँ (कहावत) किसे कहते है?