महत्वपूर्ण 20 हिंदी मुहावरे चित्र सहित (Muhavare Chitra Ke Sath) यहां दिए गए हैं।

नमस्कार दोस्तों आज हम इस लेख में सीखेंगे कि मुहावरे किसे कहते है, मुहावरे लिस्ट (10 Muhavare Chitra Ke Sath) और मुहावरे का प्रयोग कहाँ किया जाता है।

अगर आप हमारे इस लेख को पढ़ रहें हो, तो आप भी मुहावरे के बारे में गूगल पर जरूर खोजते होंगे जैसे – मुहावरे तथा उनके अर्थ, मुहावरे का वाक्य प्रयोग, मुहावरे हिंदी में (Muhavare Hindi Mein), हिंदी मुहावरे चित्र सहित (Hindi ke Muhavare with Pictures), Muhavare in Hindi, Hindi Muhavare List,

आज हम इन सभी प्रश्नों के जवाब जानेंगे। बस आप इस लेख को ध्यान से अंत तक पढ़े। अगर आप किसी जॉब पाने के लिए पढ़ाई करते है। तो आप Job से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे वेबसाइट Jobalerthindi.com  पर विजिट करें।  

मुहावरे किसे कहते है ? 

मुहावरे शब्द एक अरबी भाषा का मूल शब्द है। मुहावरा शब्द संज्ञा पुल्लिंग शब्द है। जिसका शाब्दिक अर्थ होता है – अभ्यास 

मुहावरे को अंग्रेजी में ‘Idioms’ कहा जाता है। ऐसा वाक्यांश, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करें। उसे मुहावरा कहते है। मुहावरा पूर्ण वाक्य नहीं होता है। इसीलिए इसे स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता है।  

मुहावरों को प्रयोग करना यानी उसका ठीक – ठीक अर्थ समझना बहुत ही कठिन है।  

मुहावरे का प्रयोग कहाँ होता है ?

मुहावरे का प्रयोग वाक्य के प्रसंग में किया जाता है। हम इसे अलग से प्रयोग नहीं करते हैं। इसीलिए हम मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग करते है। इसका प्रयोग करने से वाक्य का भाव – सौन्दर्य बढ़ जाता है। हमें मुहावरे का प्रयोग तब करना चाहिए जब सामने वाले व्यक्ति को उस मुहावरे का अर्थ पता होना चाहिए। जिससे उसे आपकी कही बात समझ में आ जाये। 

हम लोग मुहावरे का वाक्य में कम प्रयोग करते है क्योंकि सामने वाले व्यक्ति को अगर मुहावरे के बारे में न पता होगा, तो फिर हमारी बात कहने का कोई अर्थ नहीं रह जायेगा। इसीलिए मुहावरे का प्रयोग सामने वाले व्यक्ति के अनुसार करना चाहिए।  

मुहावरे की परिभाषा : मुहावरा ऐसे शब्दों का समूह होता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करता है। अर्थात जो वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं, मुहावरे कहलाते हैं। मुहावरों के प्रयोग से भाषा रोचक तथा प्रभावशाली बन जाती है।  

मुहावरा कैसे सीखें है ?

मुहावरे आप बात-चीत और निरंतर अभ्यास से सीख सकते है। वैसे हम सभी को छोटे पर से ही स्कूलों में मुहावरे पढ़ाये जाते हैं। आज हम कुछ महत्वपूर्ण मुहावरे बताने जा रहें है, हो सकता है, आप में से काफी लोगों को पता हो। चलो हम जानते है हिंदी मुहावरे और उनके अर्थ और वाक्यों में प्रयोग।

10 Muhavare chitra ke sath

हिंदी मुहावरे चित्र सहित यहां दिए गए हैं। हम आज महत्वपूर्ण 20 हिंदी मुहावरे चित्र सहित तथा उनके अर्थ और वाक्यों में प्रयोग करना सीखेंगे। ये मुहावरे अधिकतर परीक्षाओं में पूछें जाते हैं। 

1 : आँखों में धूल झोंकना 

  • अर्थ – धोखा देना 
  • वाक्य प्रयोग – प्रदीप ने मौके पर राजू की आंख में धूल झोक दी। 
image

2. अपने पैरो पर खड़ा होना 

  • अर्थ – स्वावलंबी होना 
  • वाक्य प्रयोग – युवकों को अपने पैरो पर खड़े होने पर ही विवाह करना चाहिए। 
image 1

3. थक कर चूर होना 

  • अर्थ – बहुत थक जाना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू अपने बेटे को समझा कर थक कर चूर हो गया है। 
image 2

4. अंगूठा दिखाना 

  • अर्थ – मौके पर धोखा देना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू अपने दोस्त प्रदीप पर बहुत विश्वास करता था। किन्तु जरूरत पड़ने पर प्रदीप ने राजू को अंगूठा दिखा दिया। 
image 3

5. अक्ल का अँधा 

  • अर्थ – मूर्ख  
  • वाक्य प्रयोग – राजू अक्ल का अँधा है। उसे प्रदीप का सच नजर नहीं आता है। 
image 4

6. कलेजे पर पत्थर रखना 

  • अर्थ – धैर्य धारण करना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू ने अपने पिता की बेइज्जती के दुःख को कलेजे पर पत्थर रख कर सहना किया। 
image 5

7. कान खड़े होना 

  • अर्थ – सचेत होना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू ने अपने बारे में बात होते देख कान खड़े कर लिए। 
image 6

8. घड़ियाँ गिनना  

  • अर्थ – बैचेनी से इंतजार करना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू बाप बनने के लिए, ख़ुशी की घड़ियाँ गिनने लगा। 
image 7

9. गागर में सागर भरना 

  • अर्थ – थोड़े शब्दों में अधिक बात कहना 
  • वाक्य प्रयोग – प्रदीप ने अपनी छोटी सी बात कह कर, गागर में सागर भर दिया। 
image 8

10. घी के दिये जलाना 

  • अर्थ – ख़ुशी मनाना 
  • वाक्य प्रयोग – प्रदीप ने राजू को युद्ध में हराकर, घी के दिये जलाये।
image 9

11. चाँद पर थूकना 

  • अर्थ – निर्दोष को दोष देना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू ने चोरी नहीं की है। फिर भी उस पर चोरी का इल्जाम लगाना चाँद पर थूकना होगा। 
image 10

12. चींटी के पर निकलना 

  • अर्थ – औकात से बढ़कर काम या बात करना 
  • वाक्य प्रयोग – मजदूर राजू ने आलिया भट्ट से शादी करने का सोचा। तब प्रदीप ने कहा कि चींटी के पर निकल आया है। 
image 11

13. छाती पर सांप लोटना 

  • अर्थ – ईर्ष्या से जलना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू की सफलता देख कर, प्रदीप की छाती पर साँप लोट गया। 
image 12

14. जान सूखना  

  • अर्थ – डर जाना 
  • वाक्य प्रयोग – सामने शेर को आते देख कर, राजू की जान सूख गई। 
jaan sukh jana

15. झाडू फेरना 

  • अर्थ – नष्ट करना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू ने अपनी जमीन बेच कर, अपने पिता के सपनों पर झाडू फेर दिया। 
image 13

16. ठोकरें खाना 

  • अर्थ – कष्ट उठाना 
  • वाक्य प्रयोग – रतन टाटा ने अपनी कंपनी को सफल बनने के लिए अपनी जिंदगी में काफी ठोकरें खाई थी। 
image 14

17. थू – थू करना 

  • अर्थ – धिक्कारना 
  • वाक्य प्रयोग – जब चोर को चोरी करते वक्त पकड़ा गया, फिर उस पर पूरे गाँव वालो ने थू – थू किया। 
image 15

18. तू – तू मैं – मैं होना 

  • अर्थ – विवाद होना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू ने अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में अपने दोस्तों से तू – तू मैं – मैं कर दिया। 
image 16

19. दांत खट्टे करना 

  • अर्थ – खूब हैरान करना; पराजित करना 
  • वाक्य प्रयोग – राजू ने अपनी कंपनी खोल कर अपने गाँव वालो के दांत खट्टे कर दिये।
dant khate ho janan

20. बातें बनाना 

  • अर्थ – बढ़ – चढ़कर बातें करना 
  • वाक्य प्रयोग – प्रदीप अपने बारे में सभी को बातें बना कर बताता है। जो की वो ऐसा इंसान नहीं है।  
image 17

आज हमने क्या सीखा 

आज हमने jobalerthindi की मदद से 20 महत्वपूर्ण मुहावरे और उनके अर्थ के बारे में जाना और उनको वाक्यों में प्रयोग करना सीखा हैं। जो हमारी परीक्षा में मददगार साबित होगी। 

दोस्तों इसे अपने दोस्तों को शेयर करें। जिससे आपका दोस्त भी इन 20 मुहावरों के बारे में चित्र सहित पढ़े और आसानी से याद कर सके। जिससे उसको भी परीक्षा में मदद मिले। अगर आपको और किसी मुहावरे के अर्थ या वाक्य प्रयोग के बारे जानना है, तो कमेंट करें। हम आपके सभी सवालों के जवाब जरूर देंगे।