आओ जानें वेटरनरी कोर्स क्या है और वेटरनरी में एडमिशन कैसे होता है? एक वेटरनरी, जिसे एक पशु चिकित्सा सर्जन या पशु चिकित्सक के रूप में भी जाना जाता है, एक पेशेवर है जो जानवरों में बीमारियों, विकारों और चोटों का इलाज करता है।
पशु डॉक्टर का कोर्स : पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक के लिए कई कैरियर विकल्प खुले हैं। एक उम्मीदवार जिसने पशु चिकित्सा विज्ञान / पशुपालन में स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है, पशु चिकित्सक बनने के लिए योग्य है।

प्रश्न 1 : वेटरनरी डॉक्टर क्या होता है?
उत्तर : वेटरनरी डॉक्टर को पशु चिकित्सक कहते हैं। वेटरनरी डॉक्टर पशुओं की बिमारी का इलाज के साथ-साथ पशुओं का टीकाकरण, सर्जरी और ऑपरेशन करते हैं।
प्रश्न 2 : वेटरनरी कोर्स क्या हैं?
उत्तर : पशु चिकित्सक बनने के लिए कई कोर्स होते होते है। आप निम्न में से कोई भी कोर्स कर सकते हैं। पशु चिकित्सक बनने के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों से न्यनतम 50 प्रतिशत अंको से पास होना जरूरी है।
1 : बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंड्री (5 वर्षीय डिग्री)
2 : डिप्लोमा इन वेटरनरी फार्मेसी (2 वर्षीय डिप्लोमा)
3 : मास्टर ऑफ वेटरनरी साइंस (2 वर्षीय डिग्री)
4 : पीएचडी इन वेटरनरी साइंस ( 2 वर्षीय डिग्री)
प्रश्न 3 : वेटरनरी डिप्लोमा कोर्स के प्रमुख संस्थान कौन-कौन से हैं?
उत्तर : वेटरनरी डिप्लोमा कोर्स प्रमुख संस्थान निम्नलिखित हैं
1- इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली यूपी
2- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल
3- कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल सांइस, बिकानेर
4- मद्रास वेटरनरी कॉलेज, चेन्नई
5- खालसा कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज, पंजाब
6- इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूटस कोलकाता
7- आनंद एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, आनंद, गुजरात
प्रश्न 4 : वेटरनरी कोर्स कितने साल का होता है?
उत्तर : वेटरनरी कोर्स 2 साल से 5 साल तक होते हैं।
प्रश्न 5 : वेटरनरी डॉक्टर कैसे बनें?
उत्तर : आप ऊपर दिए कोर्स को करके पशु डॉक्टर बन सकते हैं।
प्रश्न 6 : जानवरों के डॉक्टर को क्या कहते हैं?
उत्तर : वेटरनरी डॉक्टर
प्रश्न 7 : वेटरनरी के फॉर्म कब भरे जायेंगे?
उत्तर : वेटरनरी के फॉर्म प्रत्येक राज्य में समय समय पर भरे जाते हैं।
प्रश्न 8 : वेटरनरी कॉलेज में एडमिशन कैसे ले?
उत्तर : वेटरनरी साइंस में बैचलर डिग्री कोर्स में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा को वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) हर साल मई और जून के महीने में आयोजित करता है। वेटरनरी के लिए एंट्रेंस एक्जाम देश भर के अलग-अलग शहरों में होता है। छात्र ज्यादा जानकारी के लिए वेटनरी काउंसिल ऑफ इण्डिया की वेबसाइट http://www.aipvt.vci.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
प्रश्न 9 : वेटरनरी की फीस कितनी है?
उत्तर : 60 हजार से 1.5 लाख तक
प्रश्न 10 : वेटरनरी जॉब कहाँ मिलेगी?
उत्तर : कई सरकारी और गैर सरकारी पशु चिकित्सा हॉस्पिटल में आपको एक डॉक्टर के रूप में काम मिल सकता है इसके अलावा एनिमल रिसर्च सेंटर, डेरी फार्म, शिक्षण संस्थान, फार्मास्यूटिकल कंपनी आदि में आपको आसानी से नौकरी मिल सकती है।
Sar main veterinary PhD course karna chahta hun
Madhya Pradesh sub inspector
Dear sir please inform all vacancie in India
Sirme veterinary course karna chahta hun Iske liye muje ye magdersan de ke konsi Books Pde please🙏