आओ जानें राजस्थान में कितने जिले हैं उनके नाम 2023 में इस प्रकार हैं।

Rajasthan mein kitne jile hai अगर आप राजस्थान या भारत के निवासी हैं तो आपको राजस्थान के बारे में सभी जानकारी होनी आवश्यक है। ऐसे में आपके पास राजस्थान में कितने जिले हैं के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। 17 मार्च 2023 से पहले राजस्थान में कुल 31 जिले थे लेकिन वर्तमान समय में राजस्थान में कुल 50 जिले हैं। अब अगर आप राजस्थान के सभी जिलों के बारे में जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करना चाहते हैं तो इस वक्त बिल्कुल सही जगह पर है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Rajsthan mein kitne jile hain के बारे में बताएंगे और साथ ही हम आपको राजस्थान के नए एवं पुराने जिलों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। यह सारी जानकारी अच्छे से प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

वर्तमान में राजस्थान में कितने जिले हैं उनके नाम?

17 मार्च 2023 तक राजस्थान राज्य में कुल 31 जिले थे। जिसके बाद 17 मार्च 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान में 19 नए जिले का निर्माण किया गया। इस वजह से वर्तमान समय में राजस्थान में कुल 50 जिले हो गए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा दो हजार करोड़ का बजट भी पास किया गया है जिसके माध्यम से राजस्थान में बने नए 19 जिलों की जरूरतों की‌ आपूर्ति की जाएगी। जितने भी लोग इन नए जिले में शामिल हुए हैं उन सभी लोगों के लिए राज्य सरकार के द्वारा बेहतरीन व्यवस्था लागू किया जा रहा है।

राजस्थान के 50 जिलों के नाम हिंदी में

राजस्थान न्यू जिला लिस्ट 2023 : अब अगर आप राजस्थान के सभी जिलों के नाम जानना चाहते हैं तो आज हम आपको नीचे राजस्थान के नए और पुराने सभी जिलों के नाम सूचीबद्ध तरीके से बताते हैं।

  1. अजमेर जिला
  2. अलवर जिला
  3. बांसवाड़ा (Banswara) जिला
  4. बरन (Baran) जिला
  5. बाड़मेर जिला
  6. भरतपुर जिला
  7. भीलवाड़ा जिला
  8. बीकानेर जिला
  9. बूंदी (Bundi) जिला
  10. चित्तौड़गढ़ जिला
  11. चुरू (Churu) जिला
  12. दौसा (Dausa) जिला
  13. धौलपुर जिला
  14. डूंगरपुर (Dungarpur) जिला
  15. हनुमानगढ़ जिला
  16. जयपुर जिला
  17. जैसलमेर जिला
  18. जालोर जिला
  19. झालावाड़ जिला
  20. झुंझुनू (Jhunjhunu) जिला
  21. जोधपुर जिला
  22. करौली जिला
  23. कोटा जिला
  24. नागौर जिला
  25. पाली जिला
  26. प्रतापगढ़ जिला
  27. राजसमंद जिला
  28. सवाई माधोपुर जिला
  29. सीकर जिला
  30. सिरोही जिला
  31. श्री गंगानगर जिला
  32. टोंक जिला
  33. उदयपुर जिला
  34. बालोतरा जिला
  35. ब्यावर जिला
  36. अनूपगढ़ जिला
  37. डीडवाना (कुचामन) जिला
  38. डीग जिला
  39. दूदू जिला
  40. गंगापुर सिटी जिला
  41. फलौदी जिला
  42. सलूंबर जिला
  43. सांचोर जिला
  44. जोधपुर पूर्व जिला
  45. जोधपुर पश्चिम जिला
  46. केकड़ी जिला
  47. शाहपुरा जिला
  48. जयपुर उत्तर जिला
  49. जयपुर दक्षिण जिला
  50. कोटपूतली (बहरोड़) जिला
राजस्थान में कितने जिले हैं

राजस्थान न्यू जिला लिस्ट 2023 | राजस्थान में कितने नए जिले बने है?

राजस्थान के नये जिले : 17 मार्च 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा राजस्थान में 19 नए जिले का निर्माण किया गया है। आइए हम आपको नीचे उन सभी जिलों का नाम बताते हैं।

1 : बालोतरा 2 : ब्यावर 3 : अनूपगढ़ 4 : डीडवाना (कुचामन) 5 : डीग 6 : दूदू 7 : गंगापुर सिटी 8 : फलौदी 9 : सलूंबर 10 : सांचोर 11 : जोधपुर पूर्व 12 : जोधपुर पश्चिम 13 : केकड़ी 14 : शाहपुरा 15 : जयपुर उत्तर 16 : जयपुर दक्षिण 17 : कोटपूतली (बहरोड़) 18 : खैरथल और 19 : नीमकाथाना

राजस्थान में कितने संभाग है?

17 मार्च 2023 को राजस्थान के कुछ जिलों का बंटवारा किया गया और कई नए जिले बनाए गए ताकि लोगों को किसी भी चीज की कोई परेशानी ना हो। इस दौरान संभाग की संख्या में भी वृद्धि की गई। यानी कि 17 मार्च से पहले राजस्थान में कुल 7 संभाग थे लेकिन जब जिलों की संख्या बढ़ी तब संभाग की संख्या भी बढ़ी है और 7 से 10 हो गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा जो नए संभाग बनाए गए हैं उनमें सिर्फ नए जिलों को ही रखा गया है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा राजस्थान में 3 नए संभाग बनाए गए और उन तीनों में कुल मिलाकर 19 जिलों को रखा गया है। अब इन सभी जिलों में नए एसपी, नए डीएम आदि लोगों को भेजा जाएगा और इसमें सारी चीजों की व्यवस्था की जाएगी।

राजस्थान न्यू संभाग लिस्ट 2023

राजस्थान में कुल मिलाकर 10 संभाग वर्तमान समय में है। इनमें से 7 संभाग पहले से थे और 3 संभाग का निर्माण 17 मार्च 2023 को किया गया है। आइए हम सभी संभाग का नाम नीचे जानते हैं।

  1. सीकर
  2. पाली
  3. बांसवाड़ा
  4. जयपुर
  5. जोधपुर
  6. भरतपुर
  7. अजमेर
  8. बीकानेर
  9. कोटा
  10. उदयपुर

राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

वर्तमान समय में कुल मिलाकर राजस्थान में 50 जिले हैं। इनमें क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है। जैसलमेर की क्षेत्रफल 38401 किलोमीटर है। इससे ज्यादा क्षेत्रफल राजस्थान की किसी जिले का नहीं है इसलिए यह जिला राजस्थान का सबसे बड़ा जिला है।

इसके अलावा जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जयपुर है जो राजस्थान की राजधानी है। जयपुर जिले में ही जयपुर शहर स्थित है जो पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। जयपुर भारत का एक मशहूर शहर है और देश के साथ-साथ विदेश के लोग भी इस शहर को देखने और जयपुर में घूमने आया करते हैं। जयपुर की वर्तमान जनसंख्या 6,626,178 है।

राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

राजस्थान का सबसे छोटा जिला धौलपुर है जिसका क्षेत्रफल 3084 वर्ग किलोमीटर है। यह जिला भले ही राजस्थान का सबसे छोटा जिला है लेकिन इस जिला में सारे लोगों को अच्छी व्यवस्था दी जाती है और इस जिला के लोगों को सरकार की तरफ से सारी सुख सुविधाएं प्रदान की जाती है।

अगर बात की जाए जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटे जिला के बारे में तो जैसलमेर राजस्थान का सबसे छोटा जिला है। जिसकी जनसंख्या वर्तमान में 669,919 है।

राजस्थान से संबधित FAQ

Q : राजस्थान में कितने नए जिले बनाए गए?

Ans : 17 मार्च 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान में 19 नए जिले बनाए गए।

Q : पहले राजस्थान में कितने जिले थे?

Ans : 17 मार्च 2023 से पहले राजस्थान में 31 जिले थे।

Q : वर्तमान समय में राजस्थान में कितने जिले हैं?

Ans : 17 मार्च 2023 के बाद 19 नए जिलों का निर्माण किया गया है जिसके वजह से वर्तमान समय में राजस्थान में कुल मिलाकर 50 जिले हैं।

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान में कितने जिले हैं? के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। इसके अलावा हमने आपको यह भी बताया है कि 17 मार्च 2023 से पहले राजस्थान में कितने जिले थे और 17 मार्च 2023 के बाद कितने नए जिले राजस्थान में बने। उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसमें दी गई सारी जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी।

Leave a Comment