मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें तथा ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान जानें?

कई लोगों को इस बारे में कम जानकारी है कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें या ऑनलाइन पढ़ाई कैसे की जाती है? ऑनलाइन स्टडी कैसे की जाती है? ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बेस्ट ऐप क्या है? ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे क्या है?

कई विद्यार्थियों को स्मार्टफोन या कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करना नहीं आता या पढ़ाई वाले ऐप को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उनके मन में भी इस प्रकार के कई प्रश्न उठते होंगे कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें ? अगर आप इन सभी के बारे में अच्छे से समझना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।

ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी ,नौकरी के लिए तैयारी कर रहे अभ्यार्थी जैसे कई लोग घर बैठे ही अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें

आज के डिजिटल दुनिया में लगभग सारे काम डिजिटल यानी ऑनलाइन किए जा रहे हैं। तो फिर पढ़ाई कैसे पीछे रह जाए। जब से कोरोना महामारी ने पूरे देश में लोगों के मन में एक प्रकार का डर उत्पन्न कर दिया है तब से लगभग पढ़ाई भी ऑनलाइन होने लगी है। जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की हानि भी ना हो और उनकी पढ़ाई भी पूरी हो सके।

ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें

ऑनलाइन पढ़ाई क्या है?

कोरोना महामारी के कारण जब देश में लॉकडाउन लगा। जिसके कारण स्कूल, कॉलेज तथा सभी प्रकार के कोचिंग इंस्टिट्यूट भी बंद हो गए और विद्यार्थियों की पढ़ाई रुक गई। पढ़ाई को जारी रखने के लिए घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर ऑनलाइन स्टडी एप के माध्यम से की जाने वाली पढ़ाई को ऑनलाइन पढ़ाई कहते हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई क्यों जरूरी है?

कोरोना वायरस के कारण स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद कर दिए गए। जिसके कारण सभी बच्चों की पढ़ाई रुक गई। विद्यार्थियों की पढ़ाई को हानि ना पहुंचे इसलिए सभी स्कूल और कॉलेज के संगठनों ने मिलकर यह फैसला लिया कि बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए और उनके भविष्य को किसी प्रकार कि हानी ना पहुंचे इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई का माध्यम चुना गया। शुरुआत में कई विद्यार्थी और शिक्षकों को ऑनलाईन ऐप के जरिए पढ़ना एक कठिन कार्य लग रहा था लेकिन धीरे धीरे विद्यार्थी और शिक्षक इन में रूचि लेने लग गए हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ऐप:

ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें ? अगर आप भी Online Study करना चाहते हैं या फिर आप शिक्षक हैं और Online पढ़ाना चाहते हैं तो बिना एप के जरिए यह कठिन होगा। आइए जानते हैं कि Online Study करने के लिए कौन-कौन से ऐप और वेबसाइट हमें उपलब्ध है।

  • BYJUs Learning App (बाय जूस लर्निंग एप)
  • Whitehat jr (वाइटहेट जूनियर)
  • Unacademy (अनअकैडमी)
  • YouTube (यूट्यूब)
  • Vedantu (वेदंतु)
  • ePathshala (ई पाठशाला)
  • UMANG App (उमंग एप)
  • Shiksha.com
  • Indiabix.com

BYJUs Learning App (बाय जूस लर्निंग एप) से पढ़ाई कैसे करें

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या कंप्यूटर में बाय जूस लर्निंग एप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद एप की पॉलिसी को एक्सेप्ट करना होगा जिसके बाद छात्र अपनी जानकारी इसमें भर सकते हैं जैसे कि नाम, कक्षा और किस विषय पर उन्हें पढ़ाई करनी है इत्यादि। जिसके बाद आपको अपने कक्षा और चुने हुए विषय के हिसाब से शिक्षक मिलेंगे जो आपको पढ़ाएंगे।

Whitehat jr (वाइट जूनियर से पढ़ाई कैसे करें)

इसके लिए भी आपको यह ऐप अपने लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल में डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।इसके बाद एप की पॉलिसी को एक्सेप्ट करना होगा जिसके बाद छात्र अपनी जानकारी इसमें भर सकते हैं जैसे कि नाम कक्षा और किस विषय पर उन्हें पढ़ाई करनी है इत्यादि। जिसके बाद आपको अपने कक्षा और चुने हुए विषय के हिसाब से शिक्षक मिलेंगे जो आपको पढ़ाएंगे।

Unacademy (अनअकैडमी) ऐप से पढ़ाई कैसे करें

इसके लिए भी आपको यह ऐप अपने लैपटॉप कंप्यूटर या मोबाइल में डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।इसके बाद एप की पॉलिसी को एक्सेप्ट करना होगा जिसके बाद छात्र अपनी जानकारी इसमें भर सकते हैं जैसे कि नाम कक्षा और किस विषय पर उन्हें पढ़ाई करनी है इत्यादि। जिसके बाद आपको अपने कक्षा और चुने हुए विषय के हिसाब से शिक्षक मिलेंगे जो आपको पढ़ाएंगे।

YouTube (यूट्यूब) से पढ़ाई कैसे करें

यूट्यूब ऐसा ऐप है जो हर मोबाइल में पहले से ही मौजूद होता है। इसके जरिए आप अपने मनपसंद अध्यापक की क्लास सुन सकते हैं और देख भी सकते हैं। इसमें आप अध्यापक की क्लास लाइव भी देख और समझ सकते हैं। यूट्यूब ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए आप अपने मन के अनुसार कोई भी टॉपिक सर्च करके उसकी जानकारी पा सकते हैं।

Vedantu (वेदांतु) से पढ़ाई कैसे करें

इसके लिए भी आपको यह ऐप अपने लैपटॉप कंप्यूटर या मोबाइल में डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।इसके बाद एप की पॉलिसी को एक्सेप्ट करना होगा जिसके बाद छात्र अपनी जानकारी इसमें भर सकते हैं जैसे कि नाम कक्षा और किस विषय पर उन्हें पढ़ाई करनी है इत्यादि। जिसके बाद आपको अपने कक्षा और चुने हुए विषय के हिसाब से शिक्षक मिलेंगे जो आपको पढ़ाएंगे।

ePathshala (ई पाठशाला) से पढ़ाई कैसे करें

ई पाठशाला एप ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एक फायदेमंद ऐप है। छात्र इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से एनसीईआरटी के सभी ट्यूटोरियल डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। इस ऐप में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में किताबें डाउनलोड की जा सकती है।

UMANG App उमंग एप से पढ़ाई कैसे करें

उमंग एप भारत सरकार द्वारा जारी किया गया स्टूडेंट के लिए वह ऐप है जिसमें बच्चे को सभी प्रकार के ऑडियो फाइल ई बुक्स वीडियो कंटेंट उपलब्ध होते हैं। इस ऐप के जरिए विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार पढ़ाई के लिए वीडियो देख सकते हैं या ऑडियो सुन कर भी पढ़ाई कर सकते हैं।

Google.com से पढ़ाई कैसे करें

गूगल के बारे में और उसे इस्तेमाल करने का तरीका तो लगभग हर व्यक्ति जानता होगा। यह दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन है। रोजाना करोड़ों व्यक्ति गूगल के माध्यम से अपनी इच्छा अनुसार जानकारियां प्राप्त करते हैं। गूगल पर किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको गूगल में जाकर अपने विषय को टाइप करना होगा जिसके बाद आपको अपने विषय पर कई प्रकार की जानकारियां उपलब्ध होंगी।

Shiksha.com से पढ़ाई कैसे करें

shiksha.com के माध्यम से आप किसी भी प्रकार के प्रश्न के उत्तर पा सकते हैं। इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप अपने पढ़ाई के साथ-साथ अपने करियर से जुड़े कई सवाल का जवाब पा सकते हैं।

Indiabix.com से पढ़ाई कैसे करें

कई लोगों के लिए indiabix.com काफी लोकप्रिय वेबसाइट है। indiabix.com के जरिए आप पढ़ाई के साथ साथ ऑनलाइन टेस्ट भी दे सकते हैं। जिसमें ज्यादातर वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। विद्यार्थियों को अपने आप को पूरी तरह किसी विषय पर अभ्यास कराने के लिए इसमें कई तरह के प्रश्न होते हैं इसके साथ ही विद्यार्थी ग्रुप डिस्कशन का भी लाभ उठा सकते हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई करते समय इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है

  • ऑनलाइन पढ़ाई के वक्त खुद पर नियंत्रण रखना जरूरी होता है।
  • Online Study के समय अपने आप को किसी प्रकार के गेमिंग से दूर रखना होगा।
  • ऑनलाइन क्लास के बाद विद्यार्थी ग्रुप स्टडी जरूर करें।
  • Online Study के दौरान किसी प्रकार के सोशल मीडिया एप या वेबसाइट का उपयोग ना करें
  • हो सके तो ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान अपने मोबाइल के नोटिफिकेशन को ऑफ रखें जिससे कि आपका मन पढ़ाई से ना भटके।

ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे

ऑनलाइन पढ़ाई और ऑफलाइन ऑफलाइन पढ़ाई मैं कुछ अंतर जरूर होता है। लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई के भी कई फायदे होते हैं जैसे कि:-

  • ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से आप कई प्रकार के तकनीक का उपयोग करना सीख सकते हैं।
  • कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थी घर में ही पढ़ सकते हैं जिससे वह अपने आप को इस वायरस से बचा सकते हैं।
  • Online Study के माध्यम से आप अपने पसंदीदा शिक्षक के ट्यूटोरियल वीडियो या ऑडियो देख और सुन सकते हैं।
  • अगर कोई टॉपिक विद्यार्थी को समझ नहीं आया तो वह इसे दोबारा या बार-बार चलाकर सुन और समझ सकता है।
  • Online Study के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होती अब घर पर ही रह कर पढ़ सकते हैं।
  • घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करने से आने जाने का समय और खर्चा दोनों बच सकता है।