एलआईसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा, ये हैं LIC के 4 प्लान्स

LIC mein kitna jama karne par kitna milega : भारत का लगभग हर व्यक्ति लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन अर्थात (LIC) को जानता है। भारत में लाइफ इंश्योरेंस के मार्केट का 67.7% मार्किट शेयर LIC के नाम है। यह दर्शाता है कि एलआईसी भारत की सबसे प्रचलित और विश्वसनीय एजेंसी है जो जीवन बीमा देती है।

यह एक सरकारी पॉलिसी कंपनी है जिसे भारतीय जीवन बीमा निगम भी कहा जाता है। यह आज लोगों के बीच काफी तेजी से प्रचलित होती जा रही है, क्योंकि एलआईसी ग्राहकों को उनकी सुविधा के अनुसार पैसा जमा करने की छूट देती है। इसके अलावा आपको LIC की Policy में Bonus, Loan, और Final Additional Bonus की भी अच्छी सुविधा मिलती है।

ऐसे में अगर आप जीवन बीमा के लिए एलआईसी का चयन करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि एलआईसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा? इसलिए आज का लेख आपके लिए लिखा गया है। 

एलआईसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा

एलआईसी अलग-अलग प्रकार की पॉलिसी बेचता है और अलग-अलग पॉलिसी में प्रीमियम अलग-अलग प्रकार के होते है। बता दें कि मिलने वाला पैसा हमेशा प्रीमियम के अनुसार बदलता रहता है।

LIC के विभिन्न पॉलिसी प्रीमियम में सबसे ज्यादा प्रचलित प्रीमियम ₹794 का है। इस प्रीमियम की पॉलिसी 8 साल के बच्चे से लेकर 50 साल के बुजुर्ग तक ले सकते है। अगर आपने यह पॉलिसी ली है तो मैच्योरिटी के बाद आपको ₹5,25,000 मिलेंगे।

मगर इसके अलावा भी अनेकों प्रकार के प्रीमियम होते है। लाइफ इंश्योरेंस के कुछ सबसे प्रचलित प्रीमियम में – जीवन लाभ पॉलिसी, जीवन आनंद पॉलिसी, और  जीवन आनंद पॉलिसी आता है। आपको इस तरह के अलग-अलग पॉलिसी के प्रीमियम और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में पता होना चाहिए।

एलआईसी की किस पॉलिसी में कितना पैसा मिलता है

जैसा कि हमने आपको बताया है सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा अलग-अलग प्रकार की पॉलिसी का संचालन किया जाता है। कितना पैसा निवेश करने पर कितना पैसा मिलेगा इसे समझने से पहले आपको पता होना चाहिए कि LIC के द्वारा कौन-कौन सी पॉलिसी का संचालन किया जा रहा है और किस पॉलिसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा? 

LIC jeevan Labh policy में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा

LIC jeevan Labh policy 

यह एक लिमिटेड प्रीमियम पॉलिसी और नॉन लिक्विड पॉलिसी है। इसका मतलब आप जितने समय के लिए इस पॉलिसी को होल्ड करेंगे आपको उससे कम समय के लिए प्रीमियम देना होगा।

उदाहरण के तौर पर अगर आप जीवन लाभ पॉलिसी 15 साल के लिए लेते हैं तो 10 साल प्रीमियम भरना होगा, अगर यह पॉलिसी 21 साल के लिए लेते हैं तो 15 साल तक प्रीमियम भरना होगा, वहीं अगर आप 25 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 16 साल प्रीमियम भरना होगा।

आमतौर पर इस पॉलिसी का प्रीमियम ₹794 का होता है जिसे भरने के बाद मैच्योरिटी के वक्त आपको ₹5,25,000 के आसपास मैच्योरिटी अमाउंट मिलता है।

  • इस प्रीमियम के लिए 8 वर्ष से 50 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते है।
  • इस पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 15 वर्ष और अधिकतम अवधि 25 वर्ष है।
  • अगर आप 3 साल तक प्रीमियम भरते हैं तो आपको इस पॉलिसी में लोन की सुविधा भी मिलती है।
  • पॉलिसी धारक की मृत्यु होने के बाद सारा पैसा नॉमिनी को भेज दिया जाएगा।

LIC jivan Ananad policy में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा

LIC jivan Ananad policy

यह एक बहुत ही प्रचलित पॉलिसी है। 18 वर्ष की आयु के बाद जल्दी नौकरी पकड़ने वाले युवाओं के बीच यह पॉलिसी काफी प्रचलित है। अगर जीवन आनंद पॉलिसी में आप पैसा देते हैं तो निर्धारित समय सीमा पर आपको एक फिक्स्ड अमाउंट दिया जाता है।

आम तौर पर इसका प्रीमियम ₹100 से भी कम होता है। इस पॉलिसी में आपको कम से कम 15 वर्ष के लिए प्रीमियम देना होगा। आप जितने वर्ष के लिए अपने पैसे को होल्ड करना चाहते हैं उसके अनुसार आपका रिटर्न बढ़ जाता है। आमतौर पर इस पॉलिसी में ₹76 प्रति दिन का प्रीमियम देना होता है, इस तरह आप 1 साल में ₹27740 प्रीमियम में देंगे और इसके एवज में ₹10.33 लाख 15 वर्ष के बाद दिए जाते हैं।

  • इस पॉलिसी में आपको दुर्घटना मृत्यु, विकलांग, टर्म इंश्योरेन्स, गंभीर बीमारी का भी कवर दिया जाता है।
  • दुर्घटना के समय आप अपनी बीमा राशि को बढ़ा सकते हैं और उसके एवज का प्रीमियम बाद में दे सकते है।
  • इस पॉलिसी को प्राप्त करने के लिए कम से कम ₹100000 प्रीमियम देना होता है।
  • अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो यह सारा पैसा नॉरमनी को दिया जाता है।

एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा

इस एलआईसी पॉलिसी में आपको सबसे पहले एक अवधी चुन्नी है और उस अवधि तक हर महीने पैसा जमा करना है। इस तरह आपको कम से कम 15 साल के लिए यह पॉलिसी लेनी होगी जिसमें कम से कम 10 साल प्रीमियम भरना होगा।

आमतौर पर इस पॉलिसी में ₹1300 हर महीने का प्रीमियम आता है। इसके बाद परिपक्व राशि के रूप में आपको 2800000 रुपए मिलेंगे। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो हर दिन के ₹44 से भी कम का प्रीमियम भरना पड़ता है। इसके अलावा आप दुर्घटना के वक्त भी अपना पैसा निकाल सकते है। अगर आप 30 साल तक प्रीमियम भरते हैं और अपना पैसा नहीं निकालते तो परिपक्व वाराणसी का कुछ हिस्सा देने के बाद एलआईसी की तरफ से आपको सालाना ₹40000 दिए जाते हैं यह एक तरह से पेंशन होती है।

  • यह योजना आपको अवधि पूरी होने के बाद एक मुश्त राशि देती है।
  • आमतौर पर 1300 रुपए हर महीने का प्रीमियम देने पर आप 15 साल बाद 2800000 रुपए प्राप्त कर पाएंगे।
  • इस योजना में लगातार 30 साल तक प्रीमियम भरने के बाद आपको ₹40000 सालाना का पेंशन मिलता है जिसके जरिए एलआईसी आपका पैसा आपको लौटती है।

एलआईसी जीवन सुरभि पॉलिसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा

यह पॉलिसी ज्यादा प्रचलित नहीं है मगर कुछ लोगों के लिए यह लाभदायक हो सकती है। इस पॉलिसी में आप ₹50000 से कम का निवेश नहीं कर सकते, आपको कम से कम इस पॉलिसी में ₹50000 जमा करना होगा, और उसके बाद आप धीरे-धीरे अपना पैसा वापस प्राप्त कर सकते हैं। पॉलिसी के मैच्योर होने के बाद आपको कुल ₹76500 मिलते है।

इस पॉलिसी का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको ₹50000 एलआईसी को देना होगा आप इसके लिए प्रीमियम चुन सकते है। आप प्रीमियम हर महीने, 3 महीने पर, या छे महीने पर भर सकते है। इस पॉलिसी के लिए आपको कम से कम ₹482 हर महीने प्रीमियम में कटवाने है। इस तरह प्रीमियम देते हुए जब 4 साल पूरा हो जाएगा तब आपको ₹15000 मिलेंगे और उसके बाद फिर आठवीं साल ₹15000 मिलेंगे। इसके बाद 12वा साल पूरा होने पर आपको ₹20000 मिलेंगे। इस तरह आपका पैसा वापस आ जाएगा उसके बाद आपको 26500 रुपए अलग से मिलेंगे जो आपका मैच्योरिटी होता है।

  • इस नियम में आपको सबसे पहले पैसा देना है और उसके बाद धीरे-धीरे हर कुछ साल पर आपको पैसा मिलते रहेगा।
  • इस पॉलिसी को अब कम से कम ₹50000 पर शुरू कर सकते है और अपनी सुविधा के अनुसार बढ़ा भी सकते है।
  • इस पॉलिसी में आपको हर महीने कुछ पैसा देना होगा उसके बाद चौथा, आठवां, 12वा, और 15वे साल आपको पैसा मिलेगा।

निष्कर्ष आज इस लेख में हमने आपको यह बताने का प्रयास किया है की एलआईसी के अलग-अलग पॉलिसी में कितना पैसा निवेश करने पर आपको कितना पैसा मिलेगा। अगर हमारे लेखक की मदद से आप LIC के अलग-अलग पॉलिसी को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले।