जानें दुनिया में सबसे पहले और सबसे आखिर में कौन सा देश नव वर्ष (नया साल) 2024 मनाएगा?

क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सभी हिस्सों में नया साल एक ही समय पर नहीं मनाया जाता है। विभिन्न देश अपने रीति-रिवाजों और उत्सवों के साथ नए साल की शुरुआत करते हैं।

दुनिया भर में नया साल की उलटी गिनती आधी रात से ठीक पहले शुरू हो जाती है, लेकिन हर कोई एक ही समय में नए साल का जश्न नहीं मनाता है। नए साल की शुरुआत पूरे दिन पृथ्वी के चारों ओर से होगी, इसलिए अलग-अलग समय क्षेत्रों के कारण हर कोई नई साल में एक ही समय में नहीं मनाते है।

कौन सा देश सबसे पहले नया साल मनाएगा?

ओशिनिया दुनिया का वह स्थान है जो सबसे पहले नए साल का जश्न मनाता है। टोंगा, किरिबाती और समोआ नए कैलेंडर वर्ष की शुरुआत करने वाले पहले देश हैं। यहां 1 जनवरी 31 दिसंबर को भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 10 बजे GMT या दोपहर 3:30 बजे शुरू होता है।

कौन सा देश सबसे बाद में नया साल मनाएगा?

संयुक्त राज्य अमेरिका के करीब, निर्जन द्वीप- बेकर द्वीप और हाउलैंड- नए साल का स्वागत करने के लिए दुनिया में ऐसे स्थान हैं। जहां वे 1 जनवरी को भारतीय मानक समय के अनुसार दोपहर 12 बजे GMT या शाम 5:30 बजे अपना उत्सव मनाते हैं।