बीटेक करने के फायदे आसान भाषा में समझें – बीटेक के बाद केवल प्राइवेट ही नहीं सरकारी नौकरी भी मिलती है।

बीटेक करने के फायदे

बीटेक करने के फायदे (BTech Karne Ke Fayde) – आज बड़ी तादाद में 12वी पास करने के बाद विद्यार्थी बी टेक कोर्स की तरफ भाग रहे है। B.tech एक कोर्स होता है जिसे करने के बाद इंजीनियर की उपाधि मिलती है। आज भारत में 12वीं के बाद B.Tech करने वाले विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। इस वजह से हर विद्यार्थी को अपने भविष्य के कोर्स को चुनने से पहले बीटेक करने के फायदे के बारे में पता होना चाहिए।

कुछ सामान्य सवाल जो किसी भी व्यक्ति के मन में आ सकता है कि अगर B.tech करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग मेहनत कर रहे हैं तो बीटेक क्या है, बीटेक करने से कौन सी नौकरी लगती है?, बीटेक करने के फायदे क्या होते हैं? अगर आप भी इस तरह के कुछ सवालों में उलझे हुए हैं तो आज का लेख आपके लिए लिखा गया है।

हमने सरल शब्दों में B.tech के बारे में समझाया है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि क्यों B.tech डिग्री के लिए लोग जान तक देने को तैयार है। इसके साथ ही आप जानेंगे कि इस कोर्स को करने से एक विद्यार्थी को क्या-क्या लाभ हो सकता है।

बीटेक करने के फायदे

बीटेक करने के बाद अच्छी सैलरी वाली जॉब एवं सरकारी नौकरियों के अवसर मिलते हैं। इसके बाद आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि B.tech करने से आपको क्या लाभ हो सकता है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • इस कोर्स को करने में प्रेजेंट ऑफ माइंड अच्छा होता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।
  • B.tech करने के बाद आपका करियर ग्रोथ होगा और आप किसी अच्छी कंपनी में आसानी से जॉब प्राप्त कर पाएंगे।
  • बी टेक का कोर्स कंप्लीट करते ही फाइनल ईयर से विद्यार्थी को अलग-अलग कंपनी में बेहतरीन सैलरी का पैकेज मिलने लगता है।
  • B.tech करने के बाद आप tec और नॉन tec दोनों तरफ जा सकते है। सरल शब्दों में आपके समक्ष हर तरह के नौकरी के दरवाजे खुल जायेंगे।
  • B.tech करने के बाद आप प्राइवेट सेक्टर के अलावा गवर्नमेंट सेक्टर में भी जा सकते है और आसानी से अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
  • B.tech करने के बाद आपकी पर्सनैलिटी में भी काफी बदलाव आता है और यह पूरा कोर्स आपके पर्सनालिटी को निखारने के लिए कुछ ना कुछ योगदान देता है।

बीटेक क्या है?

जैसा कि हमने बताया B.Tech एक कोर्स है जिसके माध्यम से एक व्यक्ति को इंजीनियर की उपाधि मिलती है और वह टेक्नोलॉजी के बारे में अच्छे से समझ पाता है। B.tech करने के लिए हमे किसी बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा देकर इस कोर्स को करना पड़ता है। ध्यान रहें की आपको 10th पास करने के बाद 12th साइंस से करनी होगी और उसमे आपका विषय physics chemistry और math होना चाहिए।

B.tech की डिग्री आप किसी भी कॉलेज से प्राप्त कर सकते है मगर पूर्ण सरकारी कॉलेज या आईआईटी संस्था के कॉलेज से Btech करने का महत्व सबसे अधिक होता है। आज लगभग हर बच्चे का सपना होता है कि भविष्य में B.tech की डिग्री प्राप्त करने के लिए वह आईआईटी कॉलेज से पढ़ाई करें। मगर इसके लिए आपको IIT JEE Mains और उसके बाद Advance की परीक्षा देनी होती है।

मगर इस एक्जाम को देने के लिए आपको बारहवीं में कम से कम sixty percent मार्क्स लाना होगा, तभी आपको एक अच्छा कॉलेज मिलेगा। कुछ प्राइवेट कॉलेज अपने माध्यम से भी एग्जाम लेते है, और जो अच्छा रैंक लाता हैं उसका एडमिशन अच्छे कॉलेज में B.tech की डिग्री के लिए होता है। इस कोर्स के लिए कोई आयु की बाध्यता नहीं है। इस डिग्री को करने के लिए था अच्छे से अच्छे कॉलेज का चयन इसलिए किया जाता है ताकि आपको बड़ी से बड़ी कंपनी में B.tech के बाद इंजिनियर की नौकरी मिल सके।

B.Tech Full Form in Hindi

B.Tech का फुल फॉर्म Bachelor of Technology होता है।

B.Tech Technology की पढ़ाई होती है। B.tech करने के बाद आप विभिन्न प्रकार की टेक्नोलॉजी के बारे में समझते हैं और किसी एक टेक्निकल क्षेत्र में महारत हासिल करते हैं जिसके आधार पर बड़ी कंपनी में नौकरी मिलती है।

बीटेक में क्या पढ़ाते हैं?

यदि पढ़ाई की बात करें तो Btech में बहुत सारे स्कोप हैं, आप जिस क्षेत्र में जाना है चाहते हैं उस और जा सकते हैं। जिनमें कुछ महत्पूर्ण हैं जो इस प्रकार से हैं। इन सभी कोर्स को कर के आप इंजीनियरिंग के तरफ जा सकतें हैं और एक अच्छा इंजीनियर बन सकते हैं।

  • B.tech in सिविल इंजीनियरिंग
  • B.tech in मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • B.tech in कंप्यूटर साइंस
  • B.tech in इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • B.tech in इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • टेक्निकल साइंस इंजीनियर
  • इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर
  • रोबोटिक इंजीनियरिंग
  • एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग

बीटेक करने के नुकसान

जिस प्रकार किसी कार्य को करने में कुछ फायदा होता हैं, तो उसके कुछ नुकसान भी होते हैं। हमें इन दोनो को समझना पड़ता हैं, इसलिए बी टेक कोर्स के कुछ नुकसान को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • यदि आपका एडमिशन IIT कॉलेज में नहीं होता है, तो इस कोर्स को करने की फीस बहुत ज्यादा लगती है। यदि हम इसकी 1 साल की फीस की बात करें तो कम से कम 100000 रुपए तक की राशि हो सकती है, मगर यह फीस कॉलेज के अनुसार बदल सकती है।
  • इस कोर्स को करने के लिए यदि आपने अच्छे कॉलेज का चुनाव नहीं किया तो आपको छोटी से छोटी नौकरी ढूंढने में भी बहुत तकलीफ होगी।
  • आज बड़ी तादाद में लोग Btech कर रहे हैं इस वजह से अगर आपके व्यक्तित्व और जानकारी में खास परिवर्तन नहीं होगा तो आप बहुत बड़ी भीड़ के साथ छाट दिए जाएंगे।
  • यदि हमारा Btech में अच्छा परफॉर्मेंस नहीं हो पाता है, तो हमें जॉब लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और हमारा सारा पैसा और सारा समय नष्ट हो जाता है।

बीटेक के बाद क्या करें?

बीटेक करने के बाद यदि आप आगे की ओर कुछ और करना चाहते हैं, कुछ और पढ़ना चाहते हैं और अपना करियर बनाना चाहते है तो –

  • आप एमटेक कर सकते है ये 2 साल का कोर्स होता है और इसे करने के बाद आप टेक्निकल क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।
  • आप बीटेक के बाद MS ( master of science) भी कर सकतें हैं। ये कोर्स गिने चुने यूनिवर्सिटी में होती है ये 2 से 3 साल का कोर्स होता है।
  • बहुत सारे स्टूडेंट्स बीटेक करने के बाद यदि वो टेक्निकल फील्ड में न जाकर मैकेनिकल filed में जाना चाहते है, तो आपके पास MBA का ऑप्शन है। ये दो साल का कोर्स हैं इसे भी आप कर सकते है, और एक अच्छा जॉब पा सकते हैं।

बीटेक के बाद सरकारी नौकरी

  • यदि आप बीटेक करने के बाद गवर्नमेंट सर्विस की तरफ जाना चाहते हैं तो उसके लिए भी बहुत सारे ऑप्शन हैं जिसके द्वार आप बीटेक करने के बाद अच्छी नौकरी पा सकते हैं और अपना भविष्य बना सकते हैं।
  • बीटेक करने के बाद आप बैंकिंग सेक्टर में अपना कैरियर बना सकते हैं बैंकिंग सेक्टर में विभिन्न प्रकार के आपको स्कोप मिलेंगे जिसमे PO, क्लर्क,etc आपको सबसे बेस्ट ऑप्शन होगा।
  • आप बीटेक करने के बाद सीजीएल ए ग्रेड बी ग्रेड सी ग्रेड जैसे बहुत सारे एग्जाम होते हैं उनको क्रैक कर आप एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं।
  • आप बीटेक करने के बाद यूपीएससी जैसे ए ग्रेड के एग्जाम को भी दे सकते हैं और अपना कैरियर बना सकते हैं।
  • बीटेक करने के बाद यदि आप स्टेट गवर्नमेंट जॉब में जाना चाहते हैं तो उसमें बहुत सारी वैकेंसी निकलती है जिसकी तैयारी कर आप उस क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं।
  • बीटेक करने के बाद रेलवे के तरफ भी अपना कदम बढ़ा सकते हैं रेलवे में आने वाली वैकेंसी जैसे एनटीपीसी, एलपी टेक्नीशियन या ग्रुप डी जैसी वैकेंसी की तैयारी करके आप अपना करियर बना सकते है।

बीटेक करने के लिए अच्छे कॉलेज

बीटेक करने के लिए बहुत सारे कॉलेज है जिनमें कुछ कॉलेज काफी अच्छे हैं जो निम्न प्रकार से दर्शाए गए हैं

  • इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन बेंगलुरु
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद
  • Indian इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर
  • बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऑफ साइंस पिलानी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी खड़कपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंदौर
  • आईआईटी गुवाहाटी
  • आईआईआईटीएम ग्वालियर
  • आईआईआईटी भोपाल
  • जेएमआई देल्ही
निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि बीटेक करने के क्या फायदे होते हैं और बीटेक करने से आपको कौन-कौन सी नौकरी आसानी से मिल सकती है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप BTech Karne Ke Fayde को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले।

Leave a Comment