बिहार पंचायत आरक्षण सूची : आओ जानें बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षित सीट किस प्रकार हैं?

बिहार पंचायत आरक्षण सूची : बिहार पंचायत चुनाव होने को है और आप को आरक्षण सीटो के बारे में सही जानकारी प्राप्त करनी है तो आप बिलकुल सही लेख पढ़ने आये हैं।

नमस्कार दोस्तों आपका हमारे वेबसाइट jobalerthindi पर बहुत – बहुत स्वागत है। आपको हमारे वेबसाइट पर लेटेस्ट जॉब की अपडेट मिलती रहती है और शिक्षा से रिलेटेड बेहतरीन पोस्ट पढ़ने को मिलते रहते हैं। आज हम बिहार पंचायत आरक्षण सूची 2021 के बारे में जानेंगे।

बिहार पंचायत आरक्षण सूची

आओ जाने की बिहार में में होने वाले बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटे किस प्रकार है ……..

मुखिया :

बिहार चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक निर्धारित मुखिया की आरक्षित सीटे इस प्रकार है – बिहार में कुल 8386 मुखिया के पद हैं जिनमें महिलाओं के लिए 3772 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 1388 पद आरक्षित हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 562 पद हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 92 पद हैं जिनमें 21 पद महिलाओं के लिए हैं और पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद है, जिनमें महिलाओं के लिए 585 पद आरक्षित हैं।

मुखिया की आरक्षित सीट PDF डाउनलोड करें – Download PDF (http://sec.bihar.gov.in/Reservation.aspx)

सरपंच :

ग्राम कचहरी में सरपंच के कुल 8386 पद हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 3772 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 1388 पद आरक्षित हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 562 पद हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 92 पद हैं जिनमें 21 पद महिलाओं के लिए है। और पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 585 पद आरक्षित हैं।

सरपंच की आरक्षित सीट PDF डाउनलोड करें – Download PDF (http://sec.bihar.gov.in/Reservation.aspx)

वार्ड सदस्य :

वार्ड सदस्यों के लिए कुल 114733 पद आरक्षित हैं, जिनमें महिलायों के लिए 51998 पद हैं। अनुसूचित जाति के लिए 19037 पद आरक्षित हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 7469 पद हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 1223 पद आरक्षित हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 300 पद हैं। पिछड़े वर्ग के लिए 18561 पद हैं, जिनमें से महिलाओं के 7890 पद हैं।

पंचायत समिति के सदस्य :

पंचायत समिति के लिए कुल 11497 पद आरक्षित किए गये हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 5341 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 1910 पद आरक्षित हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 819 पद हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 131 पद आरक्षित किए गये हैं , जिनमें से महिलाओं के लिए 35 पद हैं। पिछड़ा वर्ग के लिये 2049 पद आरक्षित हैं जिनमें से महिलाओं के लिए 904 पद हैं।

पंचायत समिति के सदस्य की आरक्षित सीट PDF डाउनलोड करें – Download PDF (http://sec.bihar.gov.in/Reservation.aspx)

जिला परिषद सदस्य :

जिला परिषद सदस्य के लिए कुल 1161 पद आरक्षित किए गये है, जिनमें से महिलाओं के लिए 548 पद आरक्षित है। अनुसूचित जाति के लिए 195 पद आरक्षित है, जिनमें से महिलाओं के लिए 87 पद है। अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पद आरक्षित किए गये है , जिनमें से महिलाओं के लिए 2 पद है। पिछड़ा वर्ग के लिये 217 पद आरक्षित है जिनमें से महिलाओं के लिए 101 पद है।

जिला परिषद सदस्य की आरक्षित सीट PDF डाउनलोड करें – Download PDF (http://sec.bihar.gov.in/Reservation.aspx)

प्रमुख मंडल :

प्रमुख मंडल के चुनाव लिए कुल 538 पद आरक्षित है। जिनमें महिलाओं के लिए 236 पद है। अनुसूचित जाति के लिए 92 पद आरक्षित है, जिनमें से महिलाओं के लिए 36 पद है। अनुसूचित जनजाति के लिए 5 पद आरक्षित है, जिनमें से महिलाओं के लिए एक भी पद नहीं है। पिछड़े वर्ग के लिए 93 पद है, जिनमें से महिलाओं के 36 पद है।

जिला परिषद के अध्यक्ष :

जिला परिषद के अध्यक्ष के लिए कुल 38 आरक्षित पदों पर चुनाव होना है, जिनमें से महिलाओं के लिए 18 पद आरक्षित है। अनुसूचित जाति के लिए कुल 6 पद जिनमें महिलाओं के लिए 3 पद आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद आरक्षित है (महिलाओं के लिए कोई आरक्षण पद नहीं है) तथा पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 7 पद है , जिनमें से महिलाओं के लिए 3 पद आरक्षित है।

जिला परिषद के अध्यक्ष की आरक्षित सीट PDF डाउनलोड करें – Download PDF (http://sec.bihar.gov.in/Reservation.aspx)

Q 1 : बिहार पंचायत आरक्षण सीट कैसे देंखे ?

Ans – बिहार पंचायत आरक्षित सीटो के बारे में जानने के लिए आप हमारे पोस्ट को पूरा पढ़ सकते है अन्यथा आप इस वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।




Leave a Comment