UPSC ने वर्ष 2021 परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया।

Annual UPSC Exam Calendar 2021 (यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021) : संघ लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2021 के लिए यूपीएससी कैलेंडर 2021 कार्यक्रम जारी किया है।

प्रत्येक वर्ष UPSC वार्षिक कैलेंडर जारी करता है जिसमें विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख होता है। उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा सूची ऑनलाइन upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

यूपीएससी की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक, सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 27 जून 2021 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अधिसूचना 10 फरवरी को जारी की जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2021 है।

UPSC सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020,  8, 9, 10, 16, 17 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। यहां यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021 की जांच करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है।

यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021

यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021
यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021

UPSC वर्ष 2021 Combined Geo-Scientist (Preliminary) परीक्षा 2021 से शुरू होगा, जिसके लिए अधिसूचना 7 अक्टूबर 2020 को जारी की जाएगी और परीक्षा 21 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी।

संघ लोक सेवा आयोग महत्वपूर्ण सवाल : संघ लोक सेवा आयोग से संबंधित प्रश्न और जवाब इस प्रकार हैं।

Q1 : UPSC परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल क्या है?

Ans : Upsc प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं। आमतौर पर सुबह का सत्र General studies और दोपहर का सत्र CSAT होता है। सुबह के सत्र के लिए समय 9.30 बजे – 11.30 बजे से है। दोपहर के सत्र के लिए समय 2.30 बजे – 4.30 बजे से है।

Q2 : मैं UPSC 2021 के लिए कब आवेदन कर सकता हूं?

Ans : UPSC 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2021 है।

Q3: क्या यूपीएससी के लिए 12 वीं पास आवेदन कर सकते हैं?

Ans : हां, आप अपनी 12 वीं कक्षा पूरी करने के बाद upsc नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि upsc सिर्फ 12 वीं की योग्यता पर विभिन्न परीक्षा आयोजित कर रहा है। तो आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और आप upsc NDA परीक्षा के साथ-साथ SCRA के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

Q4 : UPSC परीक्षा टाइम-टेबल क्या है?

Ans : परीक्षा टाइम-टेबल या डेट शीट परीक्षाओं का एक नियोजित शेड्यूल है जो परीक्षा के विषय, तिथि और दिन को निर्दिष्ट करता है।